आनेवाला समय आजसू का : अखिलेश

Updated at : 30 Aug 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
आनेवाला समय आजसू का : अखिलेश

लातेहार : आजसू के केंद्रीय सदस्य अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाला समय आजसू का है. राज्य की जनता ने हर विकल्प को मौका दे कर देख लिया है और अब आजसू की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है. आजसू जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री […]

विज्ञापन

लातेहार : आजसू के केंद्रीय सदस्य अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाला समय आजसू का है. राज्य की जनता ने हर विकल्प को मौका दे कर देख लिया है और अब आजसू की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है. आजसू जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन कर राज्य के आदिवासी एवं मूलवासियों को उनका हक से वंचित करने का प्रयास कर रही है. आजसू द्वारा ‘जन की बात’ अभियान चला कर पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को सीएनटी एक्ट को मूल रूप में रहने देने की अपील की जा रही है.

लातेहार जिला में यह अभियान काफी सफल रहा है. 30 अगस्त को आजसू के केंद्रीय महासचिव विशाल शर्मा के नेतृत्व में शहर के थाना चौक के कारगिल पार्क से ढोल व नगाड़े के साथ रैली के निकाली जायेगी और डाकघर के पास समाप्त होगी. उन्होने इस रैली में भाग लेने की अपील आजसू कार्यकर्ताओं से की है. प्रेस वार्ता में विनयकांत पांडेय, इमरोज अंसारी, अजय गुप्ता, विमलेश कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola