उपायुक्त ने दिया अभियंता पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश
Updated at : 27 Aug 2016 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

मामला महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय भवन की छत गिरने का प्रेस वार्ता में दी जानकारी लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय भवन की छत के गिर जाने के मामले को गंभीरता से लिया है और उन्होंने संबंधित कनीय अभियंता एवं संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु […]
विज्ञापन
मामला महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय भवन की छत गिरने का
प्रेस वार्ता में दी जानकारी
लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय भवन की छत के गिर जाने के मामले को गंभीरता से लिया है और उन्होंने संबंधित कनीय अभियंता एवं संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा को दिया है. प्रेस वार्ता में उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी.
ज्ञात हो कि वर्ष 2007-08 में राष्ट्रीय समेकित विकास योजना के तहत 28 लाख रुपये की राशि से कौशल विकास भवन सह अनुमंडल कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया था.
वर्ष 2014 में उक्त भवन की छत गिर गयी थी. मामला जब उपायुक्त श्री गुप्ता के संज्ञान में आया, तो उन्होंने मामले की जांच करने का निर्देश महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी को दिया. अनुमंडल पदाधिकारी ने जब अपने प्रतिवेदन में बताया कि घटिया निर्माण होने के कारण छत गिर गयी है, तो उपायुक्त ने कनीय अभियंता एवं संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.
एनपीसीसी के द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराने के संबंध में पूछे जाने पर उपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री सरयू राय के निर्देश पर एनपीसीसी द्वारा किये गये 46 योजनाओं की जांच ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा करायी जा रही है. उपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पोचरा और तरवाडीह आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया था, जिसके बाद वहां सेविकाओं को हटा दिया गया है और पर्यवेक्षिका के वेतन निकासी पर रोक लगा दी गयी है.
उपायुक्त ने जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश संबंधित पर्यवेक्षिका को दिया है. उपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि तापा पहाड़ का सुंदरीकरण किया जायेगा और इसके लिए कार्य योजना तैयार कर सरकार को भेजने की तैयारी की जा रही है.
उपायुक्त ने बताया कि तुबेद पुल का डीपीआर ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा तैयार किया जा रहा है. संभवत: अगले वर्ष तक किसी भी परिस्थिति में पुल बनकर तैयार हो जायेगा. उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि लातेहार शहर को नया पहचान दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा है. शीघ्र ही यह धरातल पर नजर आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




