बस व टेंपो चालकों से वसूला गया जुर्माना
Updated at : 24 Aug 2016 12:05 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है. एसडीएम श्री नारायण ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. मंगलवार को श्री नारायण शहर के प्रधान डाकघर के पास बस व टेंपो से सवारी उतारते व चढ़ाते देख कर कई बस एवं टेंपो चालकों […]
विज्ञापन
लातेहार : अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है. एसडीएम श्री नारायण ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. मंगलवार को श्री नारायण शहर के प्रधान डाकघर के पास बस व टेंपो से सवारी उतारते व चढ़ाते देख कर कई बस एवं टेंपो चालकों को चेतावनी दी. जबकि जिला परिवहन पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने उनसे जुर्माना वसूला. एसडीओ श्री नारायण ने बताया कि शहर में अनियंत्रित यातायात व्यवस्था और जाम का प्रमुख कारण बस व टेंपो चालकों की मनमानी है.
डाकघर के पास बस खड़ी करने पर डालटनगंज से रांची जा रही राज-रथ बस से जुर्माना वसूला और बस के कागजातों की जांच की. उन्होंने बस स्टैंड में बस लगाने की सख्त हिदायत दी और कहा कि मुख्य पथ पर डाकघर या सब्जी मार्केट के पास सवारी वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जायेगी. जिला परिवहन विभाग द्वारा 3200 रुपये जुर्माने की वसूली की गयी. मौके थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, उमेश कुमार व कलंदर आजाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




