बरवाडीह में मध्याह्न भोजन का चावल बेचते प्राचार्य गिरफ्तार

Updated at : 03 Aug 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
बरवाडीह में मध्याह्न भोजन का चावल बेचते प्राचार्य गिरफ्तार

पोखरी कला उर्दू मवि का प्रधानाध्यापक है चुनेश्वर 10 क्विटंल चावल भी जब्त टेंपो चालक फरार बरवाडीह (लातेहार) : लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मध्याह्न भोजन का चावल बेचते पोखरी कला उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चुनेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जबकि टेंपो चालक सह मालिक छोटेलाल फरार हो […]

विज्ञापन
पोखरी कला उर्दू मवि का प्रधानाध्यापक है चुनेश्वर
10 क्विटंल चावल भी जब्त टेंपो चालक फरार
बरवाडीह (लातेहार) : लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मध्याह्न भोजन का चावल बेचते पोखरी कला उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चुनेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जबकि टेंपो चालक सह मालिक छोटेलाल फरार हो गया है. बरवाडीह इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की बरवाडीह बाजार में मध्याह्न भोजन का चावल बेचा जा रहा है.
घर से छह बोरा चावल बरामद : सूचना मिलने पर वह सीओ राकेश सहाय, बीइइओ कमलेश सिंह के साथ वहां पहुंचे, जहां टेंपो से चावल उतार कर रखा गया था. अधिकारियों ने देखा की छोटेलाल के घर में उसके टेंपो से उतार कर छह बोरा चावल रखा गया है.
पुलिस अधिकारी को देखते ही टेंपो चालक सह मालिक छोटेलाल फरार हो गया. अधिकारियों ने घर से चावल बरामद कर लिया, जबकि टेंपो में लदे 10 क्विटंल चावल को भी जब्त कर लिया है. अधिकारियों ने उर्दू विद्यालय के प्रधानाध्यापक चुनेश्वर सिंह को बुलाकर इस संबंध में पूछताछ की. सही जवाब नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
एफसीआई गोदाम से मिला था चावल : अधिकारियों ने कहा कि बरवाडीह एफसीआई गोदाम से चावल निकाल कर प्राचार्य चुनेश्वर विद्यालय नहीं ले जा कर छोटेलाल के माध्यम से बाजार में बेच रहा था .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola