पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

चंदवा : परिवहन विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार सोमवार को चंदवा थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय कर रहे थे. इस दौरान कई गाड़ियों को कागजात के अभाव में पुलिस ने पकड़ा. कागजात दिखाने के बाद लोग […]
चंदवा : परिवहन विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार सोमवार को चंदवा थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय कर रहे थे. इस दौरान कई गाड़ियों को कागजात के अभाव में पुलिस ने पकड़ा. कागजात दिखाने के बाद लोग अपने वाहन ले जा रहे थे.
कागजात जांच करने में एसआइ रवि संजय टोप्पो, एएसआई राजेंद्र हेंब्रम समेत अन्य पुलिस कर्मी लगे थे. शाम तक दर्जनों गाड़ियां चंदवा थाना में कागजात के अभाव में खड़ी थीं. डीटीओ श्री प्रसाद व थाना प्रभारी श्री पांडेय ने कहा कि लोग एक दिन के भीतर कागजात दिखाकर गाड़ी ले जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




