बरवाहीड में बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Updated at : 29 Jul 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
बरवाहीड में बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

बरवाडीह : लातेहार पुलिस कप्तान अनूप बिरथरे के निर्देश में सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में उदघाटन किया गया. बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, बरवाडीह एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा, मुखिया सुनिता टोप्पो ने संयुक्त […]

विज्ञापन
बरवाडीह : लातेहार पुलिस कप्तान अनूप बिरथरे के निर्देश में सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में उदघाटन किया गया. बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, बरवाडीह एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा, मुखिया सुनिता टोप्पो ने संयुक्त रूप से किया गया. उदघाटन मैच बालिका वर्ग में हुंटार व पुटुआगढ़ के बीच खेला गया.
मौके पर पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत इस तरह के आयोजन से लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा. एसडीपीओ मंगल सिंह ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट से समाज में अच्छा माहौल कायम करना पुलिस का उद्देश्य है. इस तरह के आयोजन में समाज के सभी वर्ग के लोगों का समर्थन प्राप्त होता है. मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, मैच रेफरी अश्फाक अहमद मुन्ना, उप मुखिया काजमी अनवर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola