मंदिर मसजिद बनाने से बढ़ कर है महापुरुषों की प्रतिमा की स्थापना

Updated at : 28 Jul 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिर मसजिद बनाने से बढ़ कर है महापुरुषों की प्रतिमा की स्थापना

बरवाडीह : महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करना मंदिर मसजिद बनाने से बढ़ कर है, जो सब के लिए एक प्रेरणा का जरिया बनता है. उक्त बातें जिला पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने कही. वह बरवाडीह हाइस्कूल में अपना अधिकार अपना सम्मान मंच द्वारा जन सहयोग से बनायी गयी पूर्व राष्ट्रपति स्व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम […]

विज्ञापन
बरवाडीह : महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करना मंदिर मसजिद बनाने से बढ़ कर है, जो सब के लिए एक प्रेरणा का जरिया बनता है. उक्त बातें जिला पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने कही. वह बरवाडीह हाइस्कूल में अपना अधिकार अपना सम्मान मंच द्वारा जन सहयोग से बनायी गयी पूर्व राष्ट्रपति स्व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा का पहली पुण्यतिथि पर अनावरण कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कलाम साहब हर छात्र में बसे हैं, बस जरूरी है उसे पहचाने की.
इससे पहले पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे, अंतरराष्ट्रीय थ्रो बाल खिलाड़ी शायरा कायनात, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह, एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने संयुक्त रूप से डॉ कलाम की प्रतिमा का अनावरण किया. शायरा कायनात ने कहा कि कलाम साहब की यह प्रतिमा झारखंड में पहली प्रतिमा है, जिसे स्थापित करनेवाले अपना अधिकार अपना सम्मान मंच का यह कार्य एक सम्मान के लायक है.
कार्यक्रम का संचालन मंच के संस्थापक शशि शेखर ने किया. मौके पर बीडीओ संजय कुमार, सीओ राकेश सहाय, जेएसएस अजय कुमार पांडेय, डॉ केएस लाल, थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, राज्य सलाहकार समिति सदस्य हाजी मुमताज अली, जिप सदस्य नाजमा परवीन, प्रमुख सुशीला देवी, बरवाडीह मुखिया सुनीता टोप्पो, खुरा मुखिया रानी देवी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष विनय चंदेल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरी सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष नसीम अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राजू समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola