धर्मपुर में "1.14 करोड़ से बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स

Updated at : 26 Jul 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
धर्मपुर में "1.14 करोड़ से बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स

लातेहार : नगर पंचायत समिति की एक बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत भवन में आयोजित की गयी. बैठक में शहर के धर्मपुर मुहल्ले में एक करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से सुविधायुक्त धर्मशाला, मार्केटिंग कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा शहर के थाना चौक […]

विज्ञापन
लातेहार : नगर पंचायत समिति की एक बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत भवन में आयोजित की गयी. बैठक में शहर के धर्मपुर मुहल्ले में एक करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से सुविधायुक्त धर्मशाला, मार्केटिंग कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है.
इसके अलावा शहर के थाना चौक स्थित कारगिल पार्क के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का निर्णय लिया गया. कुल आठ लाख रुपये की लागत से इस पार्क का सुंदरीकरण किया जायेगा. नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि इन दोनों योजनाओं का टेंडर शीघ्र किया जायेगा. यहां सुविधायुक्त प्रेक्षागृह भी बनाया जाना है, जिसकी राशि अभी तक आवंटित नहीं हो पायी है. राशि आवंटित होने के बाद प्रेक्षागृह का निर्माण भी यहां कराया जायेगा. इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में एक मिनरल वाटर प्लांट लगाने का भी निर्णय लिया गया.
बैठक में शहरी जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने पर विचार विमर्श किया गया. गिजनियाटांड़ स्थित पंपू कल में ट्रांसफारमर लगाने का निर्णय लिया गया. नपं अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि पीएमएवाइ योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में आवंटित 122 अदद आवास निर्माण योजना की राशि विमुक्त कर दी गयी है.
बैठक में नगर में खराब हाइमास्ट व एलइडी लाइट की मरम्मत के लिए उपकरण खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, नगर प्रबंधक अतुल चौधरी, वार्ड पार्षद संतोष रंजन, अशोक जायसवाल, विमला देवी, प्रमिला देवी, सुनीता श्रीवास्तव, नीलम देवी, सहायक संतोष कुमार सिंह, प्रेमा सिंह तिग्गा, कनीय अभियंता संदीप कुमार आदि
उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola