थाना परिसर में करायी गयी प्रेमी जोड़े की शादी

Updated at : 01 Jun 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
थाना परिसर में करायी गयी प्रेमी जोड़े की शादी

चंदवा : चंदवा थाना में मंगलवार की दोपहर एक प्रेमी जोड़े की शादी करायी गयी. थाना प्रभारी समेत अन्य लोगों ने नव विवाहितों को आशीर्वाद दिया. जानकारी के अनुसार अंबादोहर गांव के राजकिरण उरांव का कुसूमटोली गांव की संगीता कुमारी के साथ विगत दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच घर वालों […]

विज्ञापन
चंदवा : चंदवा थाना में मंगलवार की दोपहर एक प्रेमी जोड़े की शादी करायी गयी. थाना प्रभारी समेत अन्य लोगों ने नव विवाहितों को आशीर्वाद दिया. जानकारी के अनुसार अंबादोहर गांव के राजकिरण उरांव का कुसूमटोली गांव की संगीता कुमारी के साथ विगत दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
इस बीच घर वालों को इसकी जानकारी हो गयी. संगीता व उसके परिजन बार-बार राजकिरण को शादी करने की बात कह रहे थे. इस पर लड़का राजकिरण टाल-मटोल कर रहा था. इसके बाद संगीता मंगलवार को सपरिवार चंदवा थाना पहुंची. थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय को मामले से अवगत कराया. थानेदार श्री पांडेय ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की व समझाया. इसके बात दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गये. थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पंडित गोपाल वैद्य ने शादी करवायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola