OFSS Bihar 11th Admission 2026: इंटर में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Apr 2026 8:43 AM
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC_Freepik)
OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं कक्षा में एडमिशन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी. ऑनलाइन आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को करीब 350 रुपये फीस देनी होगी.
OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के तहत 11वीं इंटर में एडमिशन के लिए OFSS (Online Facilitation System for Students) के जरिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 10वीं पास स्टूडेंट्स अब साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
एक फॉर्म से कई कॉलेज का ऑप्शन
OFSS सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि स्टूडेंट्स एक ही कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म (CAF) भरकर कई स्कूल और कॉलेज का चयन कर सकते हैं. इसके बाद मेरिट के आधार पर उन्हें सीट अलॉट की जाती है.
आवेदन शुल्क और जरूरी जानकारी
ऑनलाइन आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को करीब 350 रुपये फीस देनी होगी. फॉर्म भरते समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और अपनी पसंद के कॉलेज/स्कूल को सेलेक्ट करना होगा.
मेरिट लिस्ट से होगा एडमिशन
बिहार बोर्ड एडमिशन के लिए 1st, 2nd और 3rd मेरिट लिस्ट जारी करेगा. जिन स्टूडेंट्स का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें तय समय के अंदर अपने अलॉटेड स्कूल/कॉलेज में एडमिशन लेना होगा. अगर किसी स्टूडेंट का नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, तो उन्हें बाद में स्पॉट एडमिशन का मौका भी मिलेगा, जहां खाली सीटों पर दाखिला लिया जा सकता है.
कैसे करें अप्लाई?
- OFSS पोर्टल पर जाएं
- कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म भरें
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- फीस जमा करें
- कॉलेज ऑप्शन चुनें
फॉर्म भरते समय सभी डिटेल्स सही भरें, क्योंकि मेरिट लिस्ट पूरी तरह इसी पर आधारित होगी.
यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग और आर्ट्स के लिए बेस्ट है ये कॉलेज, जानें एडमिशन प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










