मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 31 May 2016 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत

चंदवा : मवेशी द्वारा खेत चरने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल जमीरा पंचायत के रक्सी ग्राम निवासी महावीर यादव 45 की मौत इलाज दौरान रिम्स रांची में हो गयी़ महावीर की भैंस ने लोहिसंगना निवासी डहरू मुंडा का खेती चर लिया था. इस बात को लेकर 23 मई को डहरू मुंडा, चैतू […]

विज्ञापन

चंदवा : मवेशी द्वारा खेत चरने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल जमीरा पंचायत के रक्सी ग्राम निवासी महावीर यादव 45 की मौत इलाज दौरान रिम्स रांची में हो गयी़ महावीर की भैंस ने लोहिसंगना निवासी डहरू मुंडा का खेती चर लिया था. इस बात को लेकर 23 मई को डहरू मुंडा, चैतू मुंडा, भुगल मुंडा व सोमरा मुंडा ने लाठी-डंडे से पीट कर महावीर को अधमरा कर दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में इलाज के पश्चात उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था़ चंदवा थाना में महावीर के भाई मुनेश्वर यादव ने मामला दर्ज कराया था़ चंदवा पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है़

सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम से ग्रामीणों ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत मदद की गुहार लगायी, जिस पर बीडीओ ने भरोसा दिलाया है़ महावीर का बेटा बाल सृष्टी उवि में दसवीं का छात्र है़ सोमवार को पैतृक आवास में शव पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola