जिले के 15 विद्यार्थियों को मिला 10 सीजीपीए
Updated at : 29 May 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

सीबीएसइ 10वीं का रिजल्ट घोषित लातेहार : जिले में सीबीएसइ की कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 15 विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए अंक प्राप्त हुआ है. शहर के बाजकुम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कुल आठ एवं केंद्रीय विद्यालय के कुल सात छात्र व छात्राओं को 10 सीजीपीए अंक हासिल हुआ है. जवाहर नवोदय विद्यालय […]
विज्ञापन
सीबीएसइ 10वीं का रिजल्ट घोषित
लातेहार : जिले में सीबीएसइ की कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 15 विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए अंक प्राप्त हुआ है. शहर के बाजकुम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कुल आठ एवं केंद्रीय विद्यालय के कुल सात छात्र व छात्राओं को 10 सीजीपीए अंक हासिल हुआ है. जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य वीके मंडल ने बताया कि विद्यालय के 77 छात्र व छात्राओं ने इस वर्ष परीक्षा दी थी. परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें प्रकाश कुमार, जया रंजन, कविता कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, विकास कुमार, सुष्मिता कुमारी, पंकज कुमार व मंटू कुमार साव को 10 सीजीपीए तथा सुरभी रानी, ओम प्रकाश, चंदन गुप्ता व मो सनुर रहमान को 9.8 सीजीपीए प्राप्त हुआ है.
वहीं केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या डॉ एजे बाड़ा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में कुल 34 छात्र व छात्राओं ने परीक्षा दी थी और विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा. विद्यालय के विद्यार्थी ब्यूटी कुमारी, जुगनू रानी, कुमारी जया, मेघा जायसवाल, पूर्वी कुमारी, सौरव और अंकित कुमार दुबे को 10 सीजीपीए अंक प्राप्त हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




