दो टैंकर आमने-सामने भिड़े, चालक की मौत
Updated at : 29 May 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : एनएच 75 स्थित लुकूइयां गांव के समीप तीखे मोड़ पर शनिवार की दोपहर दो टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इसमें एक चालक की मौत हो गयी, जबकि उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. टैंकर (इंडियन ऑयल) जेएच01के-6262 लातेहार से रांची की ओर जा रहा था. वहीं दूसरी ओर से झारखंड […]
विज्ञापन
चंदवा : एनएच 75 स्थित लुकूइयां गांव के समीप तीखे मोड़ पर शनिवार की दोपहर दो टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इसमें एक चालक की मौत हो गयी, जबकि उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. टैंकर (इंडियन ऑयल) जेएच01के-6262 लातेहार से रांची की ओर जा रहा था.
वहीं दूसरी ओर से झारखंड मिल्क फेडरेशन का टैंकर (जेएच01बीके-6379) चंदवा की ओर आ रहा था. इसी क्रम में लुकूइयां गांव के समीप तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इससे दूध वाले टैंकर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक सुनील सिंह (पचंबा, जपला) तथा उप चालक शिव कुमार चौधरी (चौबे नदी जपला) गंभीर रूप से घायल हो गये. चालक बुरी तरह गाड़ी में ही फंस गया. अनूप भारती, अनुज साव, राजेंद्र समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को गाड़ी से निकाला.
पुलिस जीप पर ही घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया. सीएचसी में चिकित्सक डॉ निर्मला शांति लकड़ा ने चालक सुनील को मृत घोषित कर दिया. शिव कुमार चौधरी को रिम्स रेफर किया गया है. इधर, इंडियन ऑयल के टैंकर को मामूली क्षति हुई. इसके चालक व उप चालक भाग खड़े हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




