डंडे से पीट कर वृद्ध की हत्या
Updated at : 26 May 2016 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

महुआडांड़ : नेतरहाट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हरखुटोली निवासी रीजना मुंडा (62 वर्ष) को उसी गांव के बंधु मुंडा ने डंडे से मार कर हत्या कर दी. नेतरहाट थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की है. बंधु मुंडा के पुत्र की शादी रीजना मुंडा ने ही महुआडांड़ […]
विज्ञापन
महुआडांड़ : नेतरहाट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हरखुटोली निवासी रीजना मुंडा (62 वर्ष) को उसी गांव के बंधु मुंडा ने डंडे से मार कर हत्या कर दी. नेतरहाट थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की है. बंधु मुंडा के पुत्र की शादी रीजना मुंडा ने ही महुआडांड़ के सरनाटोली में करायी थी. शादी-ब्याह हो जाने के उपरांत लड़की पक्ष के लोग मंगलवार को बंधु मुंडा के घर खान-पान पर आये हुए थे. रीजना मुंडा को भी बुलाया गया था. कार्यक्रम समाप्ति उपरांत सभी लड़की पक्ष के लोग वापस लौट गये.
परंतु बंधु ने रीजना मुंडा को रोक लिया. इसी दौरान किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी और बंधु मुंडा ने डंडे से रीजना के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है. आरोपी बंधु मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




