लातेहार, चंदवा व हेरहंज में हुई वाहनों की चेकिंग
Updated at : 26 May 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे के निर्देश पर जिला मुख्यालय के थाना चौक समेत कई चौक चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात व डिक्की आदि की जांच की गयी. वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील […]
विज्ञापन
लातेहार : पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे के निर्देश पर जिला मुख्यालय के थाना चौक समेत कई चौक चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात व डिक्की आदि की जांच की गयी. वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की गयी और कहा कि अगली बार बिना हेलमेट पहने पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जायेगा.
चंदवा/हेरहंज : चंदवा में थाना गेट के बाहर थानेदार रतन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों के कागजात देखे. उधर हेरहंज में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान ने पुलिस जवानों के साथ मोरचा संभाल रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




