धांगरटोला ने हेसाग को फुटबॉल में 1-0 से हराया

Updated at : 25 May 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
धांगरटोला ने हेसाग को फुटबॉल में 1-0 से हराया

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन गारू(लातेहार) : लातेहार जिले के एसपी अनूप कुमार बिरथरे के निर्देशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गारू मुख्यालय स्थित स्टेडियम में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. फाइनल मैच धांगरटोला एवं हेसाग टीम के बीच खेला गया. पेनाल्टी शूट आउट में धांगरटोला 1-0 से विजयी रही. इससे पूर्व […]

विज्ञापन
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन
गारू(लातेहार) : लातेहार जिले के एसपी अनूप कुमार बिरथरे के निर्देशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गारू मुख्यालय स्थित स्टेडियम में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. फाइनल मैच धांगरटोला एवं हेसाग टीम के बीच खेला गया.
पेनाल्टी शूट आउट में धांगरटोला 1-0 से विजयी रही. इससे पूर्व मैच का शुभारंभ सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट डीपी यादव व थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने किया. विजेता एवं उप विजेता दोनों टीमों को जर्सी, बूट एवं फुटबॉल देकर पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर मुखिया शिवशंकर सिंह, अनि रमेश कुमार सिंह, गणेश सिंह, परशुराम सिंह, विधायक प्रतिनिधि रामलाल प्रसाद समेत काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola