चार युवती समेत छह को मुक्त कराया
Updated at : 25 May 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

मनिका : थाना क्षेत्र की डोंकी पंचायत के बारियातू गांव से पंजाब काम करने ले जा रहे चार युवतियों व दो युवकों को मनिका पुलिस ने दलालों के चंगुल से सोमवार की रात्रि मुक्त कराया. मनिका थाना पुलिस ने लातेहार रेलवे स्टेशन जाने के क्रम में मनिका चेक नाका के पास से सभी को मुक्त […]
विज्ञापन
मनिका : थाना क्षेत्र की डोंकी पंचायत के बारियातू गांव से पंजाब काम करने ले जा रहे चार युवतियों व दो युवकों को मनिका पुलिस ने दलालों के चंगुल से सोमवार की रात्रि मुक्त कराया. मनिका थाना पुलिस ने लातेहार रेलवे स्टेशन जाने के क्रम में मनिका चेक नाका के पास से सभी को मुक्त कराया, लेकिन दलाल मौके से भाग निकलने में सफल रहा.
मंगलवार को लातेहार में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सभी को उप मुखिया कुदूस मियां की उपस्थिति में परिजनों को सौंप दिया गया. थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान ने बताया कि सभी को रोजगार के नाम पर ले जाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




