बाहर के चिकित्सक ने किया इलाज

Updated at : 24 May 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
बाहर के चिकित्सक ने किया इलाज

घंटों तड़पता रहा मरीज बरवाडीह : प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति खराब होते जा रही है. रविवार की शाम प्रखंड के गढवाटांड़ निवासी गौरी शंकर दास की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी. आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक नहीं रहने से वह अस्पताल परिसर में ही कराहते […]

विज्ञापन
घंटों तड़पता रहा मरीज
बरवाडीह : प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति खराब होते जा रही है. रविवार की शाम प्रखंड के गढवाटांड़ निवासी गौरी शंकर दास की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी. आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक नहीं रहने से वह अस्पताल परिसर में ही कराहते रहा. पता चला कि कार्यरत चिकित्सक बिना बताये अस्पताल परिसर से बाहर हैं.
मरीज की स्थिति बिगड़ती देख चिकित्साकर्मी बबलू श्रीवास्तव ने विकास भारती के चिकित्सक को अस्पताल में लाकर गौरी शंकर दास का इलाज कराया. इस तरह की शिकायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आम होती जा रही है. शाम ढलने के बाद ही मरीज इलाज के लिए परेशान रहते हैं.
पदस्थापित डॉक्टर पर होगी कार्रवाई : प्रभारी
प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि वह 23 व 24 को रांची में होने वाले प्रशिक्षण के लिए रांची चले गये हैं. चिकित्सक की अस्पताल में ड्यूटी है, लेकिन बिना बताये हुए कार्यरत चिकित्सक अस्पताल से गायब हैं. ऐसे में संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण पूछते हुए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola