पत्रकारों के आश्रितों को मिले 50-50 लाख
Updated at : 17 May 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

बरवाडीह : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बरवाडीह इकाई के पत्रकारों ने सोमवार को सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन व चतरा के पत्रकार इंद्रदेव यादव की हत्या के खिलाफ बीडीओ संजय कुमार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया. ज्ञापन में पत्रकार हत्याकांड की सीबीआइ जांच करवाने, आश्रितों को 50-50 लाख मुआवजा देने, आश्रितों को सरकारी […]
विज्ञापन
बरवाडीह : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बरवाडीह इकाई के पत्रकारों ने सोमवार को सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन व चतरा के पत्रकार इंद्रदेव यादव की हत्या के खिलाफ बीडीओ संजय कुमार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया.
ज्ञापन में पत्रकार हत्याकांड की सीबीआइ जांच करवाने, आश्रितों को 50-50 लाख मुआवजा देने, आश्रितों को सरकारी नौकरी देने, पत्रकारों को सुरक्षा देने की मांग की गयी. बीडीओ को मांग पत्र सौंपने वालों में संजय कुमार, प्रमोद कुमार, मयंक विश्वकर्मा, शशि शेखर, नंदकिशोर प्रजापति शामिल थे.
पत्रकार की हत्या की निंदा : प्रखंड के पत्रकारों ने बैठक कर दिवंगत पत्रकार राजदेव रंजन व इंद्रदेव यादव की हत्या की कड़ी निंदा की है. बैठक में दिवंगत पत्रकार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




