दुल्हन ने शादीशुदा दूल्हे की बारात लौटायी

Updated at : 28 Apr 2016 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
दुल्हन ने शादीशुदा दूल्हे की बारात लौटायी

बारियातू : स्थानीय राम मंदिर में बुधवार की रात चतरा जिला के सिझुवा ग्राम से विवाह करने पहुंची देवा तुरी की पुत्री पुन्नु कुमारी ने विवाह करने से इनकार कर दिया. लड़के की शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर युवती ने यह निर्णय लिया. पुन्नु के शादी से इनकार करने के बाद बाराती बैरंग लौट […]

विज्ञापन
बारियातू : स्थानीय राम मंदिर में बुधवार की रात चतरा जिला के सिझुवा ग्राम से विवाह करने पहुंची देवा तुरी की पुत्री पुन्नु कुमारी ने विवाह करने से इनकार कर दिया. लड़के की शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर युवती ने यह निर्णय लिया. पुन्नु के शादी से इनकार करने के बाद बाराती बैरंग लौट गये.
पुन्नु कुमारी का विवाह बारियातू प्रखंड के भाटचतरा ग्राम निवासी स्व. फुलदेव तूरी के पुत्र विजय तुरी के साथ तय हुआ था. 27 अप्रैल को स्थानीय राम मंदिर में विवाह होना था. इसी बीच पुन्नु को किसी ने यह बता दिया कि लड़का का पूर्व में भी विवाह हो चुका है और उसकी पत्नी जीवित है. यह सुनकर पुन्नु रोने लगी और शादी करने से इनकार कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola