घर जल कर राख, मदद की गुहार

Updated at : 27 Apr 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
घर जल कर राख, मदद की गुहार

चंदवा : चकला पंचायत निवासी रसीद मियां के घर में मंगलवार की सुबह आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. आनन-फानन में अभिजीत ग्रुप से दमकल की गाड़ी मंगायी गयी. परिजनों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. आग लगने से रसीद के […]

विज्ञापन
चंदवा : चकला पंचायत निवासी रसीद मियां के घर में मंगलवार की सुबह आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. आनन-फानन में अभिजीत ग्रुप से दमकल की गाड़ी मंगायी गयी. परिजनों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
आग लगने से रसीद के सात कमरे वाला घर पूरी तरह जल कर राख हो गया.
रसीद मियां ने अंचल अधिकारी रवीश राज सिंह से मदद की गुहार लगायी है. करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. मुखिया रंजीता एक्का ने कहा कि परिजनों को हर संभव प्रशासन से मदद दिलायी जायेगी. पीड़ित परिवार ने दूसरे के घर में शरण ले रखा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola