विशेष शिविर में 57 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated at : 20 Feb 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
विशेष शिविर में 57 मामलों का हुआ निष्पादन

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला के सभी अंचल कार्यालय में शिविर लगाकर जमीन से संबंधित समस्याओं का निष्पादन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला के सभी अंचल कार्यालय में शिविर लगाकर जमीन से संबंधित समस्याओं का निष्पादन किया गया. ज्ञात हो कि 18 फरवरी से चार मार्च तक जिले के सभी अंचल कार्यालय में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है. गुरुवार को लातेहार अंचल कार्यालय में मामलों के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता रामा रविदास ने शिविर का निरीक्षण किया. मौके पर जमीन के संबंध में कई त्रुटियों का सुधार मौके पर किया गया. सेवा अधिकार गारंटी अधिनियम के तहत कई आवेदन प्राप्त किया गया. जमीन से संबंधित मामलों के निष्पादन के बाद कई रैयतों को जमीन का सुधार कर प्रमाण पत्र दिया गया. पूरे जिले में गुरुवार को लगाये गये विशेष राजस्व शिविर में 162 आवेदन प्राप्त हुए. इसमें 57 आवेदनों का निष्पादन किया गया. सबसे अधिक लातेहार अंचल कार्यालय शिविर में 82 आवेदन प्राप्त हुए. इसमें 23 का निष्पादन किया गया. चंदवा अंचल कार्यालय में 29 में से 18, महुआडांड़ में 28 में 10 आवेदनों का निष्पादन किया गया. मौके पर सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, अंचल निरीक्षक चार्लेस गिद्ध समेत राजस्व उप निरीक्षक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola