शव को पुल से नीचे फेंका
Updated at : 25 May 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजन की खोज-खबर नहीं ली जीआरपी की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल. परिजन ने दोषी जवानों पर कार्रवाई की मांग उठायी. लातेहार : मानवीय संवेदना किस कदर दम तोड़ रही है, इसका ताजा प्रमाण यहां देखने को मिला. शहर के रेलवे स्टेशन रोड में औरंगा नदी पुल के नीचे रविवार की सुबह […]
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद परिजन की खोज-खबर नहीं ली
जीआरपी की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल. परिजन ने दोषी जवानों पर कार्रवाई की मांग उठायी.
लातेहार : मानवीय संवेदना किस कदर दम तोड़ रही है, इसका ताजा प्रमाण यहां देखने को मिला. शहर के रेलवे स्टेशन रोड में औरंगा नदी पुल के नीचे रविवार की सुबह लोगों ने प्लास्टिक में लिपटा एक महिला का शव देखा. शव पर कुत्ते झपा मार रहे थे. लोगों ने इसकी सूचना पत्रकारों एवं स्थानीय थाना को दी.
सूचना मिलने के बाद पुलिस शव बरामद करने के लिए औरंगा नदी तट पहुंची. वहां शव देखने पर पता चला कि शव का पोस्टमार्टम किया हुआ है. इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की बाबत सदर अस्पताल में पता किया. जांच के क्रम में पता चला कि जीआरपी बरकाकाना के जवान एक शव को लेकर लातेहार में पोस्टमार्टम कराने आये थे. पोस्टमार्टम के बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया था.
जीआरपी के जवानों ने शव को कई रैयतों की जमीन में दफनाने के प्रयास किया, लेकिन रैयतों ने इसका विरोध किया. तब लातेहार रेलवे स्टेशन लौटने के क्रम में जवानों ने शव को औरंगा नदी पुल से नीचे फेंक दिया. सदर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




