करंट लगने से युवक की मौत
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 11 Apr 2026 9:14 PM
करंट लगने से युवक की मौत
चंदवा़ थाना क्षेत्र के चकला पंचायत अंतर्गत मायाबागी गांव में करंट लगने से जेम्स लकड़ा (45 वर्ष) पिता निमन लकड़ा की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जेम्स ने कुछ दिन पूर्व ही अपने घर में सीमेंट का प्लास्टर करवाया था. फर्श पर पानी जमा था. इसी दौरान वहां एक बिजली का तार गिर गया था. बिजली आने के बाद इस करंट प्रवाहित तार की संपर्क में जेम्स आ गया और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के तुरंत बाद परिजन व ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
चंदवा. बरकाकाना-बरवाडीह रेल खंड पर परसही गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी. शनिवार दोपहर पोल संख्या 183/24-26 के पास क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना पर चंदवा थाना और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. युवक ने नीला जींस और काला शर्ट पहना था. पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










