लंबित आवास योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 11 Apr 2026 9:20 PM
विज्ञापन
लंबित आवास योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश
विज्ञापन
बरवाडीह़ प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में शनिवार को बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में आवास, स्वास्थ्य, तकनीकी और आपूर्ति विभाग के कार्यों की प्रगति की जांच की गयी़ बीडीओ ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए लंबित आवासों को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने आवास कोऑर्डिनेटर और पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि वे लाभुकों से नियमित संपर्क कर निर्माण कार्य में तेजी लायें. तकनीकी विभाग (एइ और जेइ) को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाये रखने और लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया. वहीं, आपूर्ति विभाग को राशन वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण और जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से संचालित करने पर जोर दिया. बैठक में चिकित्सा प्रभारी डॉ मंटू कुमार, एइ प्रभाकर मणि, आवास कोऑर्डिनेटर शिव कुमार यादव, आपूर्ति पदाधिकारी सुमित कुमार तिवारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. लाभुकों के बीच बतख चूजों का वितरण
बारियातू. पशु चिकित्सा केंद्र में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सात लाभुकों के बीच बतख चूजों का वितरण किया गया. जिला परिषद सदस्य रमेश राम और पशु चिकित्सक डॉ सुशीला बागे ने प्रति लाभुक 520 चूजे प्रदान किये. जिप सदस्य ने कहा कि यह योजना गरीबों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर है. डॉ बागे ने बताया कि 75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर चूजों के साथ दाना, दवा और फीडर भी दिये गये हैं. लाभुकों को इनके पालन-पोषण का प्रशिक्षण देते हुए विभाग से संपर्क बनाये रखने की सलाह दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










