कोयला चूल्हे से झुलसी महिला रिम्स रेफर
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 11 Apr 2026 9:13 PM
कोयला चूल्हे से झुलसी महिला रिम्स रेफर
बालूमाथ. चूल्हे की आग से झुलसी राहुल साव की पत्नी सुनैना कुमारी (20 वर्ष) को गंभीर हालत में रिम्स रेफर किया गया है. खाना बनाने के दौरान साड़ी में आग लगने से महिला करीब 60 फीसदी झुलस गयी. इधर, 108 एंबुलेंस के चालक गुंजन कुमार पर परिजनों ने रास्ते में 1500 रुपये मांगने का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार, देवकमल अस्पताल में उतरने के एवज में चालक ने पैसे की मांग की और भुगतान न करने पर मरीज को उतारने से रोक दिया. बाद में सीएचसी प्रभारी के हस्तक्षेप और 500 रुपये लेने के बाद ही चालक शांत हुआ. इस घटना ने सरकारी निःशुल्क सेवा की शुचिता पर सवाल खड़े कर दिये हैं. वहीं परिजनों में रोष है़ किराना गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान
महुआडांड़. शहीद चौक स्थित अभिषेक किराना दुकान के गोदाम में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते लाखों का सामान जलकर राख हो गया. बीडीओ संतोष कुमार बैठा ने मौके पर पहुंचकर पानी टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों ने नाराजगी जतायी कि अनुमंडल मुख्यालय होने के बावजूद फायर ब्रिगेड नहीं होने से काफी नुकसान हुआ. समय रहते दमकल मिलती तो काफी सामान बचाया जा सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










