कौन है संजू का लकी चार्म? शतक के बाद सैमसन ने किसे कहा हर मैच में आइए सर

Updated at : 11 Apr 2026 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
Sanju Samson on Ravi Shastri

संजू सैमसन का शतक, Pic- PTI

Sanju Samson on Ravi Shastri: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतक लगाया. उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए. इस पारी के बाद संजू ने रवि शास्त्री को अपना लकी चार्म बताया. उन्होंने अपनी खराब फॉर्म और दबाव को लेकर भी खुलकर बात की.

विज्ञापन

Sanju Samson on Ravi Shastri: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा. इस शानदार पारी के तुरंत बाद संजू ने मिड इनिंग ब्रेक में बात करते हुए पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री को अपना लकी चार्म बताया. सैमसन ने इस मैच में महज 52 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. वह 115 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस बेहतरीन पारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन का बड़ा स्कोर बनाया.

रवि शास्त्री को बताया अपना लकी पर्सन

इस सीजन में अपना पहला शतक लगाने के बाद संजू सैमसन काफी खुश दिखे. उन्होंने रवि शास्त्री से बातचीत के दौरान एक मजेदार बयान दिया. संजू ने शास्त्री से कहा कि मुझे आज बहुत अच्छा लग रहा है. थैंक्स टू यू रवि शास्त्री, आप मुझे मेरे लकी पर्सन लगते हैं. संजू ने आगे कहा कि कृपया आप हर मैच में आइए सर. संजू का यह बयान मैच के बाद चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि इस मैच से पहले संजू रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और उनकी टीम भी लगातार हार रही थी.

खराब फॉर्म और दबाव पर खुलकर की बात

संजू सैमसन ने अपनी पिछली खराब फॉर्म के बारे में भी बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जब आप देश के लिए मैच जीतते हैं और फिर कुछ पारियों में फेल हो जाते हैं, तो मन में अपने आप संदेह पैदा होने लगता है. संजू ने बताया कि वह दबाव में सिर्फ अपने बेसिक्स पर टिके रहना चाहते थे. उनके मन में यह सवाल था कि क्या उन्हें और ज्यादा आक्रामक होकर खेलना चाहिए. लेकिन उन्होंने अपने बेसिक्स पर ही भरोसा किया और आज उन्हें कामयाबी मिली.

52 गेंदों में जड़ा करियर का सबसे तेज शतक

सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ शुरुआत से ही तेजी से रन बनाए. उन्होंने अपनी 115 रनों की नाबाद पारी में 15 चौके और 4 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205.36 रहा. 52 गेंदों में पूरा किया गया यह शतक उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज शतक है. यह आईपीएल में उनका कुल चौथा शतक है. इससे पहले उन्होंने 2017, 2019 और 2021 में शतक जमाए थे. दिलचस्प बात यह है कि संजू के पिछले तीनों शतक भी उन आईपीएल सीजन के पहले शतक ही थे.

पिच और पार्टनरशिप पर संजू का बयान

संजू सैमसन ने चेन्नई की पिच के मिजाज पर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मैच की शुरुआत में गेंद पिच पर रुक कर बल्ले पर आ रही थी. जब अक्षर पटेल ने पावरप्ले में गेंदबाजी की, तो रन बनाना मुश्किल हो रहा था. लेकिन जैसे-जैसे ओवर बढ़े, पिच बल्लेबाजों के लिए आसान होती गई. संजू ने आयुष म्हात्रे के साथ अपनी पार्टनरशिप को शानदार अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना था. चेन्नई की बल्लेबाजी लाइनअप लंबी है, इसलिए हमने सही गेंदबाजों को चुनकर उन्हें निशाना बनाया.

ये भी पढ़ें-

CSK ने आयुष को क्यों किया रिटायर्ड आउट? जबकि म्हात्रे ने लगाई फिफ्टी

CSK vs DC: क्यों मैदान पर नहीं आए एमएस धोनी? चेन्नई के कप्तान ने दिया अपडेट

8.4 करोड़ के गेंदबाज का IPL में DC के लिए डेब्यू, चेन्नई के खिलाफ मिला पहला मौका

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola