बंगाल में जंगल के बीच बनेगा पोलिंग बूथ, सेंट्रल फोर्स के साथ वनकर्मी भी संभालेंगे सुरक्षा

Updated at : 12 Apr 2026 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में जंगल के बीच बनेगा पोलिंग बूथ, सेंट्रल फोर्स के साथ वनकर्मी भी संभालेंगे सुरक्षा

पोलिंग बूथ

Bengal Election: बंगाल के माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी में जंगल के बीच मतदान केंद्र बनाया गया है. इस मतदान केंद्र पर मतदाताओं को इंसानों से अधिक जंगली जानवरों का खतरा है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता. पश्चिम बंगाल के माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जोखिम के बीच साहस की परीक्षा भी है. इस क्षेत्र के कई मतदान केंद्र घने जंगलों से घिरे इलाकों में स्थित हैं, जहां जंगली जानवरों का लगातार खतरा बना रहता है. कर्सियांग और महानंदा वन्यजीव अभयारण्य से सटे इन वन क्षेत्रों में हाथियों के झुंड, तेंदुए, जंगली सूअर और विषैले सांपों की मौजूदगी सामान्य बात है. इसके बावजूद मतदाताओं को मतदान करने के लिए इन जोखिम भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है. स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है.

एक दिन पहले से रहेगी चौकसी

योजना के अनुसार मतदान से एक दिन पहले रात से ही जंगल से सटे सभी मतदान केंद्रों और गांवों में वनकर्मियों की निगरानी शुरू कर दी जायेगी. साथ ही 24 घंटे के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिस्पांस टीम) तैनात रहेगा, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगा. वन विभाग ने संयुक्त वन प्रबंधन समितियों को भी सतर्क कर दिया है, ताकि किसी भी गांव या मतदान केंद्र के आसपास जंगली जानवरों की गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दी जा सके.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जानवरों को बूथ से दूर रखने की होगी कोशिश

जानकारी के अनुसार जानवरों को दूर रखने के लिए आवश्यक संसाधन पहले ही उपलब्ध करा दिये गये हैं. कुछ संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वनकर्मियों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती की जायेगी. वन विभाग के अधिकारी राहुलदेव मुखोपाध्याय ने बताया कि जंगल में जंगली जानवरों की मौजूदगी स्वाभाविक है और उन्हें हटाया नहीं जा सकता. इसलिए प्रयास किया जायेगा कि मतदान के दिन उन्हें घने जंगल के भीतर ही सीमित रखा जाये. उन्होंने कहा कि गश्ती वाहन, नियंत्रण कक्ष और विशेष टीमों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जायेगी, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके.

Also Read: बंगाल में 11 आइपीएस का तबादला, कोलकाता पुलिस को मिला ज्वाइंट सीपी क्राइम

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola