अमिताभ बच्चन का इशारों में वार? समय रैना के जोक के बाद लिखी क्रिप्टिक पोस्ट

Updated:
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Cryptic Post On Samay Raina

Amitabh Bachchan Cryptic Post On Samay Raina

Amitabh Bachchan: समय रैना के जोक के बाद अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक ब्लॉग पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बिना नाम लिए लिखी गई इस पोस्ट को लोग जोक से जोड़ रहे हैं, जिस पर अब फैंस के बीच बहस और चर्चा बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर एक मजाक किया. उन्होंने पोलियो अभियान से जुड़े विज्ञापन का जिक्र करते हुए तंज कसा, जिसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा ध्यान

जोक वायरल होने के कुछ समय बाद ही अमिताभ बच्चन का एक ब्लॉग पोस्ट सामने आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम लिए बिना अपने विचार साझा किए, लेकिन शब्दों की गहराई ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

‘एक समय में एक काम’ की बात

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि हर दिन नई सोच और कल्पनाएं सामने आती हैं, लेकिन उन्हें एक साथ पूरा करना संभव नहीं होता. इसलिए इंसान ‘एक समय में एक काम’ के सिद्धांत पर चलता है. इसके बावजूद मन बार-बार अधूरे कामों की याद दिलाता रहता है और बेचैनी बनी रहती है.

इंटरनेट के शोर पर जताई चिंता

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव पर भी बात की. उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया का शोर इतना ज्यादा हो गया है कि ध्यान भटकना आसान हो जाता है. ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि असल में क्या जरूरी है और किस पर फोकस किया जाए.

फैंस के बीच छिड़ी बहस

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे समय रैना के जोक का जवाब मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह एक सामान्य विचार है, जिसे गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है.

साफ नहीं हुआ इशारा

हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में किसी का नाम नहीं लिया है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनका इशारा किस ओर था. फिलहाल, यह मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग लगातार इस पर अपनी राय दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle: क्यों अस्पताल में एडमिट हुईं दिग्गज गायिका आशा भोसले? पोती ने दी जानकारी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola