एक माह से लापता है विवाहिता

मायके वालों ने पति व ससुरालवालों पर लगाया जान मार कर शव फेंक देने का आरोपलातेहार. सदर थाना क्षेत्र के बेंदी पंचायत अंतर्गत लेधपा ग्राम निवासी शरावती देवी (पति धनदेव लोहरा) एक माह से घर से रहस्यमय ढंग से गायब है. मायके वालों ने शरावती देवी के पति एवं ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त […]
मायके वालों ने पति व ससुरालवालों पर लगाया जान मार कर शव फेंक देने का आरोपलातेहार. सदर थाना क्षेत्र के बेंदी पंचायत अंतर्गत लेधपा ग्राम निवासी शरावती देवी (पति धनदेव लोहरा) एक माह से घर से रहस्यमय ढंग से गायब है. मायके वालों ने शरावती देवी के पति एवं ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने एवं उसे जान से मार कर फेंक देने का आरोप लगाया है. शरावती के पिता नंददेव लोहरा ने इस संबंध में लातेहार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा गया है कि एक वर्ष पहले उनकी बेटी शरावती की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही दामाद धनदेव लोहरा दहेज के लिए शरावती को प्रताडि़त व मारपीट करता था. एक माह पूर्व वह घर छोड़ कर भाग गयी है. जब मायके वालों ने लेधपा गांव जाकर इसकी छानबीन की, तो पता चला कि धनदेव ही उसकी हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




