वादों के निबटारे के लिए पांच बेंच गठित

Updated at : 24 May 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
वादों के निबटारे के लिए पांच बेंच गठित

26 से 30 मई तक होगा मेगा लोक अदालत का आयोजनलातेहार. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय में 26 से 30 मई तक मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. उक्त आयोजन को लेकर विभिन्न अदालतों द्वारा सम्मन भेजने का कार्य जोरों पर है. लगभग पांच हजार वादों […]

विज्ञापन

26 से 30 मई तक होगा मेगा लोक अदालत का आयोजनलातेहार. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय में 26 से 30 मई तक मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. उक्त आयोजन को लेकर विभिन्न अदालतों द्वारा सम्मन भेजने का कार्य जोरों पर है. लगभग पांच हजार वादों के पक्षकारों को नोटिस भेजा जा चुका है. वादों के निष्पादन के लिए पांच बेंच गठित किये गये हैं. पहले बेंच में जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) राजेश कुमार पांडेय, लोक अभियोजक सुदर्शन मांझी व अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, दूसरे बेंच में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विनोद प्रसाद सिंह, सदस्य लाल जन्मेजय नाथ शाहदेव व सदस्या वीणा कुमारी, तीसरे बेंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार दिनेश, सहायक लोक अभियोजक ओपी तिवारी व अधिवक्ता मिथिलेश कुमार, चौथे बेंच में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी कौशिक मिश्रा, सहायक लोक अभियोजक अशोक कुमार दास व बनवारी प्रसाद तथा पांचवें बेंच में प्रभारी न्यायाधीश सुदीप निशित बाड़ा, अधिवक्ता संजय कुमार व पंकज कुमार शामिल हैं. प्राधिकार के सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो तौफिकुल हसन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य अधिकाधिक नागरिकों को त्वरित व नि:शुल्क न्याय मुहैया कराना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola