....छिपादोहर के ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष रखी समस्याएं

बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर के ग्रामीणों ने चतरा सांसद सुनील सिंह से छिपादोहर की समस्या को रखते हुए उसे दूर करने की मांग की है. छिपादोहर के ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना प्रसाद गुप्ता, राजेश प्रसाद गुप्ता, दीपा देवी, रितेक कुमार ने सांसद से छिपादोहर परियोजना उच्च विद्यालय में +2 की पढाई शुरू करने व […]
बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर के ग्रामीणों ने चतरा सांसद सुनील सिंह से छिपादोहर की समस्या को रखते हुए उसे दूर करने की मांग की है. छिपादोहर के ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना प्रसाद गुप्ता, राजेश प्रसाद गुप्ता, दीपा देवी, रितेक कुमार ने सांसद से छिपादोहर परियोजना उच्च विद्यालय में +2 की पढाई शुरू करने व परियोजना उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी को पूरा करने, छिपादोहर उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला व पुरुष चिकित्सक की पदास्थापना, छिपादोहर के गम्हरिया ग्राम को विद्युतीकरण करने, छिपादोहर पंचायत व आसपास के पंचायतों में खराब पड़े 50 से अधिक चापानल की शीघ्र मरम्मत करवाते हुए पेयजल की समस्या दूर करने, छिपादोहर बाजार परिसर में मार्केट कंपलेक्स बनाने समेत अन्य मांगें मुख्य रूप से शामिल हैं. ग्रामीणों की मांग पर सांसद ने जिला प्रतिनिधि मुकेश कुमार पांडेय को निर्देशित किया कि वे सभी ग्रामीणों को साथ में लेकर उपायुक्त से मुलाकात कर उनकी समस्या दूर करने की दिशा में आवश्यक पहल करें. सांसद के निर्देश में जिला प्रतिनिधि श्री पांडेय ने ग्रामीणों के साथ उपायुक्त से मुलाकात की. डीसी ने पेयजल की समस्या को तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया. साथ ही अन्य मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




