JEE Main 2026: केमिस्ट्री पेपर पर NTA का बड़ा नोटिस, छात्रों से कहा- अभी ऑब्जेक्शन न करें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Apr 2026 3:45 PM
एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर, घेरे में NTA का नोटिस
JEE Main 2026 Answer Key: एक साथ केमिस्ट्री के पेपर में 18 सवाल गलत हैं. ऐसे में NTA ने स्टूडेंट्स से कहा कि फिलहाल ऑब्जेक्शन न करें.
JEE Main 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 2 के केमिस्ट्री पेपर को लेकर अहम नोटिस जारी किया है. एजेंसी ने साफ कहा है कि 5 अप्रैल को दूसरी शिफ्ट में हुई परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स अभी ऑब्जेक्शन न करें. NTA ने इस संबंध में नोटिस भी जारी की है. ये नोटिस केमिस्ट्री के पेपर और आंसर की के संबंध में जारी किया गया है.
NTA ने जारी किया नोटिस
एनटीए ने X पर एक पोस्ट जारी करते हुए कहा कि JEE Main 2026 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की की रिव्यू कर ली गई है और इसे ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दिया गया है. इसमें 5 अप्रैल (शिफ्ट 2) की केमिस्ट्री परीक्षा भी शामिल है. उम्मीदवार आंसर-की चेक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तय प्रक्रिया (SOP) के अनुसार ऑब्जेक्शन कर सकते हैं.
इससे पहले NTA ने एक पोस्ट करके बताया कि 5 अप्रैल (शिफ्ट 2) की केमिस्ट्री परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़ी खबरें सामने आई थी. NTA ने आगे कहा कि फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.
JEE Main परीक्षा में 18 जवाब गलत थे
इससे पहले एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि JEE Main सेशन 2 की 5 अप्रैल (दोपहर शिफ्ट) की केमिस्ट्री परीक्षा में करीब 18 आंसर गलत बताए जा रहे हैं. छात्रों ने भी सवालों और आंसर को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. खास बात यह है कि इतने ज्यादा सवालों पर ऑब्जेक्शन करना छात्रों के लिए महंगा साबित हो सकता है, क्योंकि 18 प्रश्नों के लिए कुल करीब 3600 रुपये की फीस देनी पड़ेगी.
इस दावे के बाद NTA ने स्पष्ट किया है कि वह पूरे मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही संशोधित आंसर-की जारी करेगा. साथ ही यह भी बताया जाएगा कि छात्रों को आगे क्या प्रक्रिया अपनानी है. संशोधित आंसर-की जारी होने के बाद ही छात्रों को जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज करने के लिए पूरा समय दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- बच्चा है तू मेरा…NTA का धुरंधर अंदाज, Meme से दी CUET PG आंसर की पर अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










