बिहार के लिए बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया ऑब्जर्वर, नई सरकार की सुगबुगाहट तेज
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Apr 2026 5:50 PM
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Shivraj Singh Chouhan: बिहार में भाजपा विधायक दल के नए नेता के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है. पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी, जहां नए नेता के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
Shivraj Singh Chouhan: बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नए विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए पार्टी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि संसदीय बोर्ड ने ये निर्णय लिया है.
नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शिवराज सिंह चौहान की यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है. अब शिवराज सिंह चौहान पटना आकर भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे और मुख्यमंत्री पद या सरकार में पार्टी के नेतृत्व को लेकर रायशुमारी करेंगे. उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही बिहार भाजपा के नए नेता के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी.
कौन होगा अगला सीएम
बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है. नीतीश कुमार के बाद नए चेहरे की तलाश के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम भी चर्चा में है. इसी बीच सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की.
इस मुलाकात पर जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी पहले भी अक्सर मुख्यमंत्री आवास आते रहे हैं. उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, ऐसे में नेताओं के बीच बातचीत होना बिल्कुल सामान्य बात है. इसे किसी खास संकेत के तौर पर नहीं देखना चाहिए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मंत्रिमंडल पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई
नई सरकार और कैबिनेट गठन पर विजय चौधरी ने कहा कि अभी मंत्रिमंडल को लेकर कोई अंतिम चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने साफ कहा कि कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी और लोगों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए. नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि इसकी समय-सीमा जल्द सामने आ जाएगी.
मुख्यमंत्री के नए चेहरे पर विजय चौधरी ने कहा कि यह फैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है. बीजेपी अपनी प्रक्रिया के तहत नाम तय करेगी, फिर एनडीए विधायक दल की बैठक में उस नाम पर मुहर लगेगी.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के खून-पसीने से बनी है जेडीयू, संजय झा बोले- आगे भी पार्टी को करेंगे मजबूत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










