10 वर्ष बाद भी नहीं बना बालिका आदिवासी छात्रावास

Updated at : 07 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
10 वर्ष बाद भी नहीं बना बालिका आदिवासी छात्रावास

बरवाडीह : बालिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे लाने के लिए सरकार कई घोषणाएं कर रही है. वहीं सरकार की घोषणाओं के बाद भी प्रखंड में 10 वर्ष बाद भी बालिका छात्रावास का निर्माण पूरा नहीं हो सका. निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र के बालिकाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा […]

विज्ञापन

बरवाडीह : बालिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे लाने के लिए सरकार कई घोषणाएं कर रही है. वहीं सरकार की घोषणाओं के बाद भी प्रखंड में 10 वर्ष बाद भी बालिका छात्रावास का निर्माण पूरा नहीं हो सका. निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र के बालिकाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जानकारी के अनुसार कल्याण विभाग द्वारा प्रखंड कार्यालय से सटे परियोजना बालिका उवि परिसर में बालिका आदिवासी छात्रावास का निर्माण कल्याण विभाग द्वारा निविदा निकाल कर शुरू किया गया था. कल्याण विभाग के टेंडर वर्क में काम शुरू कर संबंधित टेंडर धारी द्वारा धीमी गति से निर्माण पूरा कर लिया गया है. छात्रावास निर्माण पूर्ण होने के बाद कल्याण विभाग द्वारा बनाये गये छात्रावास को शुरू करने की दिशा में आवश्यक पहल नहीं की गयी. जिससे निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी बनाये गये छात्रावास शुरू होने से पूर्व ही पुन: जर्जर हो गया. छात्रावास के अगल-बगल काफी जंगल झाड़ी उग आये है.

16 पंचायत वाले बरवाडीह प्रख्ंाड मुख्यालय में दूर-दराज की काफी बालिकाएं यहां रह कर मैट्रिक व इंटर की पढ़ाई पूरी करती है, लेकिन सरकारी छात्रावास नहीं रहने से निर्धन छात्राओं को भाड़े के मकान में रह कर अपनी पढ़ाई पूरी करनी पड़ती है. जबकि कई निर्धन छात्राएं सुविधा के अभाव में पढ़ाई जारी नहीं रख पाती है. सरकार छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. उचित मार्गदर्शन व दिशा निर्देश के अभाव में अब तक आदिवासी बालिका छात्रावास का निर्माण पूरा नहीं हो सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola