हत्या व आतंक फैलाने का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 06 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या व आतंक फैलाने का आरोपी गिरफ्तार

चंदवा. पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह वांछित अभियुक्त विश्वनाथ सिंह डंगमारा (चेटर) को धर दबोचा. वह प्रखंड के रखांत निवासी नरेश साव हत्याकांड तथा टुढ़ामू कोल साइडिंग में गोलीबारी व आतंक फैलाने का मुख्य आरोपी है. पूछताछ के पश्चात उसे लातेहार जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक विश्वनाथ सिंह एसजेएमएम […]

विज्ञापन

चंदवा. पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह वांछित अभियुक्त विश्वनाथ सिंह डंगमारा (चेटर) को धर दबोचा. वह प्रखंड के रखांत निवासी नरेश साव हत्याकांड तथा टुढ़ामू कोल साइडिंग में गोलीबारी व आतंक फैलाने का मुख्य आरोपी है. पूछताछ के पश्चात उसे लातेहार जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक विश्वनाथ सिंह एसजेएमएम का सक्रिय सदस्य है. उस पर 500 रुपये का इनाम था. एक अन्य मामले में गुठल गंझू (सेरनदाग) को टीपीसी व एसजेएमएम के साथ 2013 में हुए मुठभेड़ में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत हो गयी थी. उक्त दोनों की गिरफ्तारी अभियान में एसआइ उपेंद्र मंडल व पुलिस के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola