बीइइओ ने की छात्र पिटाई मामले की जांच

Updated at : 06 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बीइइओ ने की छात्र पिटाई मामले की जांच

लातेहार. जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमीन मियां ने लातेहार पब्लिक स्कूल में छात्रों की पिटाई मामले की जांच की. जांच के उपरांत उन्होंने मामला सत्य पाया. विद्यालय प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिस शिक्षक ने छात्रों की पिटाई की थी, उसे बरखास्त कर दिया गया है. साथ ही दोषी शिक्षक […]

विज्ञापन

लातेहार. जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमीन मियां ने लातेहार पब्लिक स्कूल में छात्रों की पिटाई मामले की जांच की. जांच के उपरांत उन्होंने मामला सत्य पाया. विद्यालय प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिस शिक्षक ने छात्रों की पिटाई की थी, उसे बरखास्त कर दिया गया है. साथ ही दोषी शिक्षक पर कानूनी कार्रवाई हेतु सदर थाना प्रभारी को लिखा गया है. विद्यालय प्रबंधन का पक्ष लेने के बाद बीइइओ भुक्तभोगी छात्र एवं उसके परिजनों से मिले. मामले की जानकारी ली.क्या था मामला : पब्लिक स्कूल के शिक्षक कौशल कुमार ने छठे वर्ग के छात्र हिमांशु कुमार को होमवर्क नहीं बनाने पर डंडे से पिटाई कर दी थी. पिटाई से हिमांशु को गंभीर चोट आयी थी. उसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola