..कोयला लदा ट्रैक्टर व 407 जब्त, एक गिरफ्तार

फोटो फाइल : 2 चांद 3 : स्कॉट कर रही बाइक बरामद, 2 चांद 4 : थाना में जब्त ट्रैक्टर व 407 पिक अप वाहनप्रतिनिधि . 7.5 टन अवैध कोयला पकड़ाने से मचा हड़कंप चंदवा. गुरुवार की तड़के कामता-चेटुआग-निंद्रा पथ में पुकिया (निंद्रा) के पास चंदवा पुलिस ने अवैध कोयला से लदा एक ट्रैक्टर व […]
फोटो फाइल : 2 चांद 3 : स्कॉट कर रही बाइक बरामद, 2 चांद 4 : थाना में जब्त ट्रैक्टर व 407 पिक अप वाहनप्रतिनिधि . 7.5 टन अवैध कोयला पकड़ाने से मचा हड़कंप चंदवा. गुरुवार की तड़के कामता-चेटुआग-निंद्रा पथ में पुकिया (निंद्रा) के पास चंदवा पुलिस ने अवैध कोयला से लदा एक ट्रैक्टर व एक 407 पिक अप ट्रक (जेेएच01एजी/5621) को धर दबोचा. ट्रैक्टर पर तीन टन व 407 ट्रक पर 4.5 टन अवैध कोयला लदा है. दोनों वाहन को स्कॉट कर रही बाइक (बजाज डिस्कवर) भी पुलिस के हत्थे चढ़ गयी. 407 ट्रक का चालक अखेंद्र महली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चंदवा थाना कांड संख्या 72/15 दिनांक एक मई 2015 की धारा 379, 411, 413 भादवि तथा 33/42 (2) वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रक के मालिक व चालक, बाइक मालिक के अलावे मोहसीन मियां व राजू मियां को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. उक्त छापामारी अभियान में अनि उपेंद्र मंडल, सअनि परशुराम सिंह व डीएपी के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




