...30 माह बाद भी तय नहीं हुआ दुकानों का भाड़ा

Updated at : 30 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
...30 माह बाद भी तय नहीं हुआ दुकानों का भाड़ा

बरवाडीह. प्रखंड कार्यालय परिसर के सामने विस्थापितों के लिए बनायी गयी दुकानों का 30 माह बाद भी भाड़ा तय नहीं हुआ है. इससे विस्थापित दुकानों का भाड़ा सरकार को नहीं दिया जा रहा है. जानकारी के अनुसार प्रख्ंाड सह अंचल कार्यालय परिसर के सामने कई दुकानदार छोटी-छोटी दुकान बना कर अपना जीवन यापन कर रहे […]

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड कार्यालय परिसर के सामने विस्थापितों के लिए बनायी गयी दुकानों का 30 माह बाद भी भाड़ा तय नहीं हुआ है. इससे विस्थापित दुकानों का भाड़ा सरकार को नहीं दिया जा रहा है. जानकारी के अनुसार प्रख्ंाड सह अंचल कार्यालय परिसर के सामने कई दुकानदार छोटी-छोटी दुकान बना कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर बेदखल कर दिया जा रहा था. ऐसे में तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी व तत्कालीन उपायुक्त के प्रयास से सभी विस्थापितों को पहचान कर पोषित योजना के तहत सभी दुकानदारों के पैसे से ही कमेटी का गठन कर दुकान का निर्माण किया गया. दुकान बनने के 30 माह बाद भी दुकानदारों का भाड़ा नहीं वसूला जा रहा है. सरकार के उदासीन रवैये के बावजूद सांसद श्री नामधारी ने बनायी गयी दुकानों को सर्वसम्मति से वितरण कर दुकानदारों की दुकान की चाबी सौंप कर स्थापित तो कर दिया, लेकिन जिला प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण दुकान में रह रहे विस्थापितों से भाड़ा वसूली नहीं किया जा रहा है. दुकानदारों ने भाड़ा वसूली को लेकर वर्तमान अंचल पदाधिकारी समेत पूर्व अधिकारियों से मिल कर गुहार लगायी है, लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है. विस्थापित दुकानदारों की चिंता बढ़ती जा रही है. क्योंकि सरकारी पैसा को एक न एक दिन उसे जमा करना है. एक समय अधिक भाड़ा जमा करने में सभी दुकानदारों को काफी परेशानी होगी. दुकानदारों ने लातेहार के नये उपायुक्त बाल मुकुंद झा का ध्यान इस ओर दिलाते हुए बनायी गयी दुकानों का एकरारनामा करते हुए भाड़ा निर्धारित करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola