40 टन अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त

Updated at : 26 Mar 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
40 टन अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त

40 टन अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में जिला खनन निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार ने मनिका-हेरहंज रोड स्थित बिशुनबांध के समीप अवैध कोयला लदे एक हाइवा (जेएच02बीटी-2176) को जब्त किया है. जांच दल को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. वाहन में कोयला परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं पाया गया. जब्त वाहन में लगभग 40 टन कोयला लदा हुआ था. जब्त हाइवा को मटलोंग पुलिस पिकेट में रखा गया है. खान निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार ने मनिका थाना में वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगा. इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जायेगी. हड़ताली मनरेगा कर्मियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

बेतला. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. अपने चरणबद्ध आंदोलन के जरिये नियमतीकरण, सामाजिक सुरक्षा, बकाया मानदेय का भुगतान सहित अन्य मांगे की जा रही है. इसे लेकर पूरे मनिका विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने विधायक आवास पहंचकर विधायक रामचंद्र सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा़ वहीं सरकार से अविलंब उनकी मांगों को पूरा कराने का अनुरोध विधायक से किया. विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे. मौके पर काफी संख्या में रोजगार सेवक सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola