कुमार सागर बने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
कुमार सागर बने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष

कुमार सागर बने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष

विज्ञापन

लातेहार. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पद पर कुमार सागर को मनोनीत किया है. कुमार सागर पूर्व में युवा मोर्चा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं. कुमार सागर के नगर मंडल अध्यक्ष बनने से भाजपा शहरी क्षेत्र में मजबूत होगी. श्री सागर के अध्यक्ष बनने पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, आनंद सिंह, अमलेश कुमार सिंह, ध्रुव पांडेय, राजधानी प्रसाद यादव, नरेश पाठक, मुकेश पांडेय, रितेश कुमार निक्कू, चंद्रेश शौंडिक, विवेक चंद्रवंशी, अश्विनी सिंह, विनोद कुमार, अजय सिंह, अमर विश्वकर्मा, राजू दास, राकेश कुमार, विवेकानंद गुप्ता व गौतम गुप्ता समेत कई लोगों ने बधाई दी है. जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बालूमाथ

बालूमाथ. महावीर मंडल रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को अष्टमी पर भव्य बाइक शोभायात्रा निकाली गयी. अध्यक्ष रौशन साहू के नेतृत्व में महावीर मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा थाना चौक, मुरपा मोड़, बस स्टैंड और आंबेडकर मोहल्ला होते हुए चेताग गांव पहुंची, जहां रामभक्तों का जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद यात्रा भामाशाह नगर होकर पुनः मंदिर में संपन्न हुई. हाथों में महाबीरी झंडा लिए युवा जय श्रीराम और जय बजरंगबली के नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर रहे थे. सुरक्षा की कमान थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार संभाले हुए थे. मौके पर कृष्णा यादव, शैलेश सिंह, राजेंद्र, अर्जुन साव, रंजीत लाल, ईश्वरी पासवान, सोनू सिंह, विशाल, दिवाकर, प्रदीप, विनोद, प्रेम, अखिलेश सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola