सड़क पर बह रहा नाली का पानी, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा नाली का पानी, लोग परेशान

सड़क पर बह रहा नाली का पानी, लोग परेशान

विज्ञापन

बेतला. बरवाडीह के पोखरी कलां गांव के निचले मोहल्ले में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को विवश हैं. पिछले कई वर्षों से नालियां गंदगी से पटी हैं, जिसके कारण गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी सड़कों पर बह रहा है. सड़क कीचड़ में तब्दील होने से राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का पैदल चलना दूभर हो गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित सफाई और मरम्मत के अभाव में नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं. कई बार शिकायत के बावजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. ठहरे हुए पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया, डेंगू और हैजा जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है. यह स्थिति सरकारी स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खोल रही है. वाहन जांच अभियान चलाया

महुआडांड़. ओवरलोडिंग पर नकेल कसने के लिए बुधवार की सुबह एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने महुआडांड़-मेदनीनगर मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान सड़क से गुजर रहे मालवाहक वाहनों को रोककर वाहनों की कागजात, वजन क्षमता और फिटनेस की जांच की गयी. ओवरलोडिंग करते पाये गये वाहनों पर कार्रवाई की गयी और चालकों को कड़ी चेतावनी दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एसडीओ ने कहा कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है और इससे सड़कें भी तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमित रूप से इस तरह का सख्त अभियान चलाया जायेगा. अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम और पुलिस बल मौजूद थे. प्रशासन ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola