ePaper

राजा मेदिनीराय की 394 वीं जयंती मनायी गयी

Updated at : 23 Apr 2024 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
राजा मेदिनीराय की 394 वीं जयंती मनायी गयी

राष्ट्रीय अखिल भारतीय चेरो आदिवासी गण परिषद भारत के तत्वाधान में मंगलवार को राजा मेदिनीराय की 394 वीं जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

तसवीर-23 लेट-9 कार्यक्रम मे शामिल लोग बेतला. राष्ट्रीय अखिल भारतीय चेरो आदिवासी गण परिषद भारत के तत्वाधान में मंगलवार को राजा मेदिनीराय की 394 वीं जयंती मनायी गयी. समारोह का आयोजन बेतला नेशनल पार्क रोड के कुटमू चौक पर अवस्थित राजा मेदिनीराय की प्रतिमा स्थल के परिसर में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरना पूजा से किया गया. इस दौरान सरना ध्वजा फहराया गया. कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के अलावा गुमला, सिमडेगा, खुटी, पलामू, लातेहार व गढ़वा जिले से चेरो, आदिवासी समुदाय के अगुवा गण, आदिक कुड़ूक सरना प्रार्थना सभा के अगुवा, आदिवासी धर्म गुरु शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान राजा मेदिनी राय के अमर कृतियों का बखान किया गया. बताया गया कि राजा मेदिनी राय ने समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम किया था. उन्होंने जनता की सेवा करने का जो उदाहरण प्रस्तुत किया था वह अद्वितीय है. उस पर चलकर सही मायने में लोकतंत्र की स्थापना की जा सकती है. वह सभी के दुख दर्द को अपना समझकर उसे दूर करने का प्रयास करते थे. कार्यक्रम के दौरान राजा में मेदिनीराय के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के जनजातीय प्रो संजय बारा ने कहा कि चेरो समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है. हर घर में शिक्षा का दीप जलें ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष आशुतोष सिंह चेरो ने की. मौके पर रजनी सिंह, फौजदार सिंह ,प्रांतीय अगुवा रामराज सिंह ,खूंटी से जय सिंह ,तोरपा से सुदर्शन सिंह ,गुमला से बजराज सिंह ,सिमडेगा से ललित सिंह ,सुभाष सिंह ,बलवंत सिंह ,नागेश्वर सिंह, राम लखन सिंह , युगेश्वर सिंह सुरेश सिंह,विनोद प्रसाद सिंह ,रूपाली देवी मनोज सिंह चेरो ,विनोद यादव, पूर्व मुखिया संजय सिंह ,फौजदार सिंह ,मनोज सिंह व वीरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola