कई इलाकों में नहीं पहुंच पा रहा सप्लाइ का पानी

लातेहार. शहर कई इलाकों में जलापूर्ति का पानी नहीं पहंुच पा रहा है. चार दिन पहले जलापूर्ति की गयी थी, लेकिन शहर के कई भागों में पानी पहुंचा ही नहीं. जबकि 24 घंटे में शहर में 20 घंटे बिजली रह रही है. जलापूर्ति नहीं होने से शहर वासियों के पास पीने के पानी का अन्य […]
लातेहार. शहर कई इलाकों में जलापूर्ति का पानी नहीं पहंुच पा रहा है. चार दिन पहले जलापूर्ति की गयी थी, लेकिन शहर के कई भागों में पानी पहुंचा ही नहीं. जबकि 24 घंटे में शहर में 20 घंटे बिजली रह रही है. जलापूर्ति नहीं होने से शहर वासियों के पास पीने के पानी का अन्य कोई विकल्प नहीं है. बताया जाता है कि धर्मपुर मोड़ स्थित सप्लाइ की चाबी कुछ मिनट के लिए ही खोली जाती है, जिस कारण शहर के अधिकांश क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पाता है. जल कर अदा करने के बाद भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




