धान क्रय केंद्र खोलने की मांग

Published at :10 Dec 2014 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र खोलने की मांग

बरवाडीह. राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने प्रखंड मुख्यालय में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की है. उन्होंने लातेहार उपायुक्त का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा है कि पूर्व में जिला व प्रखंड मुख्यालय में धान क्रय केंद्र खोल कर सरकारी दर पर धान क्रय किया जाता था. लेकिन […]

विज्ञापन

बरवाडीह. राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने प्रखंड मुख्यालय में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की है. उन्होंने लातेहार उपायुक्त का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा है कि पूर्व में जिला व प्रखंड मुख्यालय में धान क्रय केंद्र खोल कर सरकारी दर पर धान क्रय किया जाता था. लेकिन इस वर्ष अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने से किसान परेशान हैं. धान क्रय केंद्र खुलेगा, तो किसानों को बिचौलियों के हाथों धान नहीं बेचना पड़ेगा व उन्हें उचित दाम भी मिल सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola