ओके- नालियों की सफाई कराने की मांग

लातेहार. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में कई नालियां बजबजा रही है. इससे स्थानीय लोगों को दुर्गंध के कारण जीना मुहाल हो गया है. श्री वैष्णव मंदिर से थाना चौक व मंदिर से बाइपास चौक तक नालियों की सफाई विगत दो वर्षों में एक बार भी नहीं की गयी है. त्योहारों के मौसम […]
लातेहार. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में कई नालियां बजबजा रही है. इससे स्थानीय लोगों को दुर्गंध के कारण जीना मुहाल हो गया है. श्री वैष्णव मंदिर से थाना चौक व मंदिर से बाइपास चौक तक नालियों की सफाई विगत दो वर्षों में एक बार भी नहीं की गयी है. त्योहारों के मौसम में सफाई कर्मी नालियों की ऊपरी सफाई कर निकल जाते हैं, इससे कुछ ही दिनों में फिर से नालियां बजबजा जाती है. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा से नालियों की सफाई कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




