बिहार में 23 महीने के मासूम की गर्दन पर चाकू रख की डकैती, मां ने डरकर दे दी अलमारी की चाबियां

Updated:
विज्ञापन
East-champaran-Loot-Case

मोतिहारी में लूटपाट

Bihar Crime: मोतिहारी के जमुनिया गांव में देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर 23 महीने के बच्चे को बंधक बना लिया. बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिलाओं को डराया और करीब 6 लाख रुपये की नकदी व गहने लूट लिए.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के मोतिहारी के घोड़ासहन सीमा से सटे झरौखर थाना के जमुनिया गांव में नकाब पहनकर आए तीन बदमाशों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं और एक छोटे बच्चे को बंधक बनाकर पूरे घर में लूटपाट की. घटना के बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल है.

घर में नहीं था कोई पुरुष

जानकारी के अनुसार यह वारदात जमुनिया गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी गजेंद्र राय उर्फ लालू के घर हुई. पीड़िता किस्मती देवी ने बताया कि रात करीब 12 बजे तीन अज्ञात बदमाश घर का गेट काटकर अंदर घुस आए. उस समय घर में कोई पुरुष नहीं था. घर में सिर्फ किस्मती देवी, उनकी बहू और 23 महीने का पोता आयुष मौजूद थे. बदमाश गजेंद्र राय को ढूंढ रहे थे.

चाबी मिलने के बाद आराम से की लूटपाट

घर में घुसते ही अपराधियों ने महिलाओं को डराने के लिए मासूम आयुष की गर्दन पर चाकू रख दिया और चाभी मांगने लगे. बच्चे की जान खतरे में देखकर महिलाएं घबरा गईं और उन्होंने अलमारी और पेटी की चाभियां बदमाशों को दे दीं. इसके बाद अपराधियों ने आराम से लूटपाट शुरू कर दी.

बदमाशों ने पेटी तोड़कर करीब 4 लाख 16 हजार रुपये नकद निकाल लिए. इसके अलावा ट्रंक में रखे लगभग 2 लाख रुपये के गहने भी लूट लिए. पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश दक्षिण दिशा की ओर भाग गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही झरौखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का निरीक्षण किया. पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की है और आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी है. परिवार की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.

इसे भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बिहार में घमासान, बिहार बीजेपी चीफ बोले- विपक्ष ने छीना महिलाओं का अधिकार

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन