मोतिहारी में दुधौरा नदी में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बंजरिया के घोडमरवा गांव में दुधौरा नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
prabhat khabar (3).jpg

​Motihari Child drowning: मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित घोडमरवा गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया. अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा तीन वर्षीय मासूम अचानक अनियंत्रित होकर पास ही बह रही दुधौरा नदी में जा गिरा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई. मृत बच्चे की पहचान घोडमरवा गांव निवासी सुधन कुमार के 3 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... पूजा के दौरान पीपल की डाल गिरने से बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत, आठ घायल

परिजनों की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने नदी से बरामद किया शव

घटना के समय मासूम का घर नदी के समीप होने के कारण वह खेलते-खेलते पानी की ओर चला गया. जब काफी देर तक बच्चा घर के आसपास दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. काफी तलाश के बाद ग्रामीणों ने दुधौरा नदी से बच्चे का शव बाहर निकाला. मासूम का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, सरकारी नियमानुसार मिलेगा मुआवजा

सूचना मिलते ही बंजरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. वहीं, अंचलाधिकारी (सीओ) कृष्ण प्रताप सिंह ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन