खेलते-खेलते नदी में जा गिरा 3 साल का मासूम, काफी तलाश के बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्वी चंपारण के बंजरिया में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खेलते-खेलते 3 साल का मासूम अंकुश दुधौरा नदी में डूब गया. ग्रामीणों की मदद से शव बरामद किया गया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

East Champaran News: पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र के घोड़मरवा गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. दुधौरा नदी में डूबने से 3 वर्षीय अंकुश कुमार की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक की पहचान सुधन कुमार के 3 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है.

घर के बाहर खेलते-खेलते नदी में गिरा

जानकारी के अनुसार, अंकुश का घर दुधौरा नदी के किनारे स्थित है. सोमवार दोपहर वह घर के दरवाजे पर खेल रहा था.

इसी दौरान खेलते-खेलते वह पास बह रही दुधौरा नदी में जा गिरा. कुछ देर बाद जब बच्चा घर के आसपास नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

ग्रामीणों ने नदी से बरामद किया शव

परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक बच्चे की खोजबीन की. बाद में ग्रामीणों ने नदी से उसका शव बरामद किया.

घटना की सूचना मिलते ही बंजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने सहायता का दिया भरोसा

अंचलाधिकारी (सीओ) कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार मृतक के परिजनों को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी और जलाशयों के आसपास छोटे बच्चों पर विशेष निगरानी रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन