तीन चौकीदारों को चकमा देकर भागा ड्रग्स तस्कर, पुलिस की नाक में किया दम, देर रात फिर चढ़ा हत्थे

Updated:
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से भागा ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

तीन चौकीदारों को चकमा देकर भागा ड्रग्स तस्कर, पुलिस की नाक में किया दम, देर रात फिर चढ़ा हत्थे

मोतिहारी में मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा ड्रग्स तस्कर संतोष कुमार सिंह उर्फ गोलू को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले उसे 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया था.

विज्ञापन

Motihari Crime: पताही थाना क्षेत्र में मेडिकल जांच के दौरान तीन चौकीदारों को चकमा देकर फरार हुए ड्रग्स तस्कर संतोष कुमार सिंह उर्फ गोलू को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे उसके एक अन्य साथी के साथ 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था. मेडिकल जांच के लिए सीएचसी ले जाने के दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था.

मेडिकल जांच के दौरान हुआ था फरार

जानकारी के अनुसार, पताही पुलिस ने शनिवार रात थानाध्यक्ष बबन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार सिंह उर्फ गोलू और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था. दोनों के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की बात कही गयी थी.

रविवार को पुलिस तीन चौकीदारों की सुरक्षा में संतोष कुमार सिंह को मेडिकल जांच के लिए पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी तीनों चौकीदारों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया.

तीनों चौकीदार हुए निलंबित

ड्रग्स तस्कर के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में तीनों चौकीदारों को निलंबित कर दिया.

इसके साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी कुमार चंदन के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.

डीएसपी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्रवाई

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में डीएसपी कुमार चंदन और पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. उसके फरार होने की घटना और ड्रग्स तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

यह भी पढे़ं: खेलते-खेलते नदी में जा गिरा 3 साल का मासूम, काफी तलाश के बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम


विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

विकास कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन